DniNews.Live

कोपागंज-कसारा मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी:9.50 करोड़ रुपये स्वीकृत, एक दशक से थी बदहाल

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा की पहल पर कोपागंज-कसारा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को शासन से मंजूरी मिल गई है। एक दशक से बदहाल इस 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 9.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से निर्माण खंड को 46.47 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी जनपद वासियों को दी। इस मार्ग की मंजूरी मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत सुधरने से आवागमन सुगम होगा। वर्तमान में बारिश के दिनों में सड़क पर दो फीट तक पानी भर जाता था, जिससे 5.5 किलोमीटर की दूरी तय करने में 40 मिनट का समय लगता था। सड़क की चौड़ाई मात्र 3.75 मीटर है। यह सड़क वर्ष 2016 में नवीनीकृत की गई थी। लेकिन एक साल बाद ही गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन के निर्माण के दौरान डंपर और ट्रेलर से मिट्टी ढुलाई के कारण यह उखड़ गई। एनएचएआई ने तब सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह मार्ग पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-29 को मऊ-मधुबन शहीद मार्ग से जोड़ता है और प्रतिदिन 25 से अधिक गांवों के लोग इसका उपयोग करते हैं। बलिया के भीमपुरा और नगरा सहित कई ब्लॉक क्षेत्रों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड द्वारा वर्ष 2021 से लगातार हर साल सड़क के लिए प्रस्ताव भेजे जा रहे थे। हालांकि, पिछले साल 27 सितंबर को सड़क की मरम्मत के लिए 1.54 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। स्थानीय लोगों ने इस मरम्मत का विरोध किया था, लेकिन इसके बावजूद विभाग ने कार्य शुरू करा दिया था। अब, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मंजूरी के बाद विभाग सभी तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुट गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस महत्वपूर्ण मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लेकिन स्थानीय लोगों के चौड़ीकरण की मांग को कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने गंभीरता से लिया। और सड़क के चौड़ीकरण के प्रयास में लग गए थे। जिसको अब मंजूरी मिली है। जिसका मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जानकारी दी है। जिसके बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। शासन ने इस 5.5 किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए कुल 9.50 करोड़ रुपये से कार्य कराने की मंजूरी दी। जिसमें पहली क़िस्त के रुप में लोक निर्माण विभाग को 46.47 लाख रुपये जारी भी कर दिया गया है। अब जल्द ही सभी तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा कर काम विभाग शुरू कराएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *