वाराणसी की कोतवाली पुलिस ने कोडीन कफ सिरप मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के सहयोगी प्रशांत उपाध्याय उर्फ लड्डू के घर डुगडुगी बजवाई है। पुलिस ने इस दौरान उसके मड़ौली और महमूरगंज स्थित मकान पर नोटिस चस्पा कर 30 मार्च तक एसीजेएम फास्ट ट्रैक कोर्ट में उपस्थित होने को कहा है। न उपस्थित होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बता दें की कफ सिरप मामले में कोर्ट से प्रशांत के खिलाफ NBW ( नॉन बेलेबल वारंट) जारी है। धारा 84 की हुई कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया – कोतवाली थाने में दर्ज कफ सिरप मामले में मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का करीबी प्रशांत उपाध्याय उर्फ लड्डू फरार चल रहा है। कोर्ट से कई बार हाजिर होने की नोटिस उसके घर भेजी गई पर वह उपस्थित नहीं हुआ। ऐसे में उसके मड़ौली और महमूरगंज स्थित मकान पर धारा 84 की कार्रवाई कराई गई है। डुगडुगी बजाकर दी गई सूचना पुलिस ने इस दौरान मड़ौली और महमूरगंज स्थित मकान पर डुगडुगी बजवाई और सभी को सूचित किया कि प्रशांत उपाध्याय कोडीन कफ सिरप मामले में फरार चल रहा है। उसे 30 मार्क तक कोर्ट में हाजिर होने की मोहलत दी गई है। उसके बाद उसके मकान को कुर्क कर लिया जाएगा। इस बाबत नोटिस भी मकान पर चस्पा की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर भी नोटिस लगाईं गई है। 9 जनवरी की रात पुलिस ने की थी छापेमारी 9 जनवरी 2026 को फरार चल रहे प्रशांत उपाध्याय के घर एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोडीन कफ सिरप कांड में कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 235/2025 के अंतर्गत आरोपी के घर पहुंची थी। एसीपी ने बताया – मुकदमे के संबंध में हमने प्रशांत के मकान पर छापेमारी की है और कई अहम् दस्तावेज मिले हैं। जिन्हें हमने जब्त किया है। इसकी जांच की जाएगी। घर पर नहीं मिला प्रशांत छापेमारी के दौरान प्रशांत घर पर नहीं मिला था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मौके से पुलिस ने कई फर्जी दस्तावेज, कोडीन कफ सिरप के रैपर, शीशियां और पेन ड्राइव और लैपटॉप को जब्त किया है। एसीपी ने बताया- प्रशांत की दो फर्म राधिका इंटरप्राइजेज और राजेंद्र ड्रग एजेंसी का शैली ट्रेडर्स से क्या लेनदेन था और कैसे व्यापार होता था। इसकी जांच की जाएगी। बता दें की प्रशांत ने शुभम के साथ मिलकर करोड़ों का व्यपार कोडीन कफ सिरप के जरिए किया था । अब जानिए क्या है पूरा मामला… 5 पॉइंट में जानिए कैसे कोडीन युक्त कफ सिरप के नेटवर्क का खुलासा हुआ अब जानिए शुभम पर क्या आरोप हैं

Leave a Reply