DniNews.Live

कॉलेज में बायोमैट्रिक शुल्क पर NSUI का प्रदर्शन:छात्रों से 40 रुपये वसूली की जांच और बंद करने की मांग

गाजीपुर शहर के स्वामी सहजानंद महाविद्यालय एवं पीजी कॉलेज में बायोमैट्रिक के नाम पर छात्रों से 40 रुपये वसूलने के आरोप को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस शुल्क को तत्काल बंद करने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान, NSUI ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें इस कथित अवैध वसूली पर कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह शुल्क आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। ज्ञापन में इस नियम की जल्द जांच कर इसे समाप्त करने की मांग की गई है, ताकि छात्रों को अनावश्यक शुल्क से राहत मिल सके। NSUI जिलाध्यक्ष प्रकाश राय ने कहा कि सभी छात्र आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होते हैं और कई छात्र कठिन परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। उन्होंने जोर दिया कि फॉर्म भरने के बाद बायोमैट्रिक के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लेना अनुचित है। राय ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस प्रदर्शन में प्रिंस राय, सतेंद्र यादव, चन्द्रहंश यादव, शिवम राय, रुद्र प्रकाश तिवारी, रोशन राय, आयुष श्रीवास्तव और शिवम पटेल सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *