Breaking News

​कॉर्पोरेट दिग्गज देंगे कामयाबी का मंत्र:CSJMU एल्यूमिनी मीट में पोस्टर लॉन्च, पुराने रिश्तों और यादों का मनेगा जश्न


                 ​कॉर्पोरेट दिग्गज देंगे कामयाबी का मंत्र:CSJMU एल्यूमिनी मीट में पोस्टर लॉन्च, पुराने रिश्तों और यादों का मनेगा जश्न

​कॉर्पोरेट दिग्गज देंगे कामयाबी का मंत्र:CSJMU एल्यूमिनी मीट में पोस्टर लॉन्च, पुराने रिश्तों और यादों का मनेगा जश्न

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में पुरानी यादें एक बार फिर ताजा होने वाली हैं। विश्वविद्यालय परिसर में आगामी 18 अप्रैल को पूर्व छात्र सम्मेलन ‘नॉस्टैल्जिया’ का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और इसी सिलसिले में आज विश्वविद्यालय में इस एल्यूमिनी मीट के पोस्टर का विमोचन किया गया।

नैरोलैक पेंट्स के चीफ बिजनेस ऑफिसर होंगे मुख्य अतिथि
इस बार के पूर्व छात्र सम्मेलन में खास बात यह है कि संस्थान से ही पढ़कर निकले और कॉर्पोरेट जगत में बड़ा मुकाम हासिल करने वाले श्री राम मल्होत्रा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वह एमबीए (1992–1994) बैच के छात्र रहे हैं और वर्तमान में नैरोलैक पेंट्स में चीफ बिजनेस ऑफिसर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह अपने जूनियर छात्रों और साथियों के साथ करियर व बिजनेस के अनुभवों को साझा करेंगे। रिश्तों और यादों का उत्सव है यह मिलन
पोस्टर लॉन्च के मौके पर स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की डीन प्रोफेसर अंशु यादव ने कहा कि यह एल्यूमिनी मीट केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं है, बल्कि यह पुरानी यादों, रिश्तों और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने का एक जरिया है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से पूर्व छात्रों को अपने संस्थान से दोबारा जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों का भी मार्गदर्शन हो सकेगा। इस कार्यक्रम के जरिए नेटवर्किंग के नए रास्ते खुलेंगे जो भविष्य के विकास के लिए जरूरी हैं।

मजबूत एल्यूमिनी नेटवर्क बनाने पर जोर
सीएसजेएमयू परिसर एलुमनाई एसोसिएशन के निदेशक डॉ. विवेक सिंह सचान ने इस मौके पर कहा कि पूर्व छात्र सम्मेलन एक ऐसा मंच है जहां पुराने छात्र, वर्तमान विद्यार्थी और शिक्षक एक साथ बैठकर अपने अनुभव बांटते हैं। संस्थान का लक्ष्य एक ऐसा मजबूत नेटवर्क तैयार करना है, जो पेशेवर दुनिया में छात्रों की प्रगति और विश्वविद्यालय की उन्नति में मददगार साबित हो। पुराने छात्रों की कामयाबी आज के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा होती है। पोस्टर विमोचन में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के पोस्टर लॉन्च के दौरान विश्वविद्यालय के कई शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से डॉ. सुदेश श्रीवास्तव, अपर्णा कटियार, वारसी सिंह और डॉ. सुधांशु राय शामिल थे। वहीं छात्र वर्ग से सोमिल, सूर्यांश गुप्ता, साक्षी अवस्थी, पुष्कर सिंह और यश प्रताप ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को लेकर उत्साह जताया। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि 18 अप्रैल को होने वाले इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पुराने छात्र कैंपस पहुंचेंगे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *