कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के हरगांव में हुए भाई-बहन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों, छकौड़ी राजभर और उनके पुत्र गौतम राजभर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों हरगांव गांव के निवासी हैं। यह मामला बीते महीने 23 नवंबर को सामने आया था। गांव के बाहर एक झोपड़ी में सुधार कुमार (13) फंदे से लटका मिला था, जबकि उसकी बहन शिवानी कुमारी (10) फर्श पर बेहोश पड़ी थी। उत्तर प्रदेश के चकिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया परिजनों ने दोनों बच्चों को तुरंत उत्तर प्रदेश के चकिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शिवानी को मृत घोषित कर दिया गया। सुधार भी चार दिन तक मौत से जूझने के बाद 27 नवंबर को चल बसे। चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी मृतक बच्चों के पिता घुरबिगन राजभर ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
https://ift.tt/UEOGdFV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply