कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र में राजेंद्र सरोवर के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस टीम आने-जाने वाले हर वाहन को रोककर कागजात की पड़ताल कर रही थी और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही थी। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पूरे कैमूर जिले में लगातार पेट्रोलिंग और जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगाम कसना और शराब तस्करी पर पूर्ण रोक लगाना है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण पुलिस अवैध शराब तस्करी को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है। वाहन जांच से असामाजिक तत्वों में हड़कंप भभुआ शहर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही वाहन जांच से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की गहनता से जांच कर रही है, ताकि शराब या किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों को मौके पर ही पकड़ा जा सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बताया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।
https://ift.tt/dthF5Ok
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply