DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कैमूर में राजद ने किसानों की समस्याओं पर धरना दिया:चक्रवाती तूफान से फसल नुकसान, धान खरीद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। राजद नेताओं ने चक्रवाती तूफान से हुए फसल नुकसान और सरकारी स्तर पर धान खरीद शुरू न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने सरकार को चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। धरना को संबोधित करते हुए राजद नेता अजीत सिंह ने कहा कि चक्रवाती तूफान के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। धान की कटाई का खर्च काफी बढ़ गया है, लेकिन अब तक किसानों को कोई राहत नहीं मिली है। सरकारी स्तर पर धान की खरीद शुरू न होने से किसान बेहद परेशान हैं। किसानों की पीड़ा पर मौन रहने का आरोप लगाया किसान नेता पशुपति सिंह ने सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों पर किसानों की पीड़ा पर मौन रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तूफान के कारण उपज कम हुई है, जिससे किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। इसी फसल से किसान अपने बच्चों की शिक्षा, शादी-विवाह और इलाज जैसे खर्च पूरे करते हैं। ‘बची हुई धान की भी खरीद नहीं हो रही’ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हथिया नक्षत्र में अत्यधिक बारिश से किसान पहले ही टूट चुके थे। अब बची हुई धान की भी खरीद नहीं हो रही है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगें नहीं मानीं तो सड़क से सदन तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने भारत माला एक्सप्रेसवे में फसल क्षति के लिए मुआवजे और तत्काल धान खरीद शुरू करने की मांग की।


https://ift.tt/P75uKsR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *