कैमूर के भभुआ थाना परिसर में मंगलवार को ‘कैमूर पुलिस जनता के दरबार में’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कार्यक्रम में कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला, भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती और थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जनता को संबोधित करते हुए एसपी हरिमोहन शुक्ला ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा, सेवा और न्याय के लिए 24 घंटे तत्पर है। उन्होंने ग्रामीणों और आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी समस्या, विवाद, अपराध या शंका की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस का द्वार हमेशा जनता के लिए खुला है। इस कार्यक्रम को बेहद महत्वपूर्ण बताया एसपी ने आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद जितना मजबूत होगा, जिले में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था उतनी ही बेहतर होगी। एसपी ने सख्त चेतावनी दी ग्रामीणों द्वारा पुलिस के अमानवीय व्यवहार के संबंध में उठाए गए सवालों पर एसपी ने सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार या अनुचित आचरण की शिकायत मिलती है, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने यह भी आश्वासन दिया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा कार्यक्रम में आए लोगों ने क्षेत्र में हो रही विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। पुलिस ने उन्हें गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिया। जनता दरबार का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करना तथा विश्वास मजबूत करना बताया गया।
https://ift.tt/kZHy0q6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply