कैमूर के रामगढ़ थाना परिसर में सोमवार को पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार विशेष रूप से उन लोगों के लिए आयोजित किया गया था, जो किसी कारणवश भभुआ में होने वाले जनता दरबार में उपस्थित नहीं हो पाते हैं। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना स्तर पर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए यह पहल की गई है। एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान उन्हीं के थाना परिसर में करना है। इससे उन्हें अनावश्यक रूप से भटकना नहीं पड़ेगा और समय पर न्याय मिल सकेगा। सबसे अधिक मामले जमीन विवाद से संबंधित सामने आए जनता दरबार में सबसे अधिक मामले जमीन विवाद से संबंधित सामने आए, जिनकी सुनवाई की गई। इस दौरान अंचल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई। समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जा रहा एसपी ने कहा कि कानून के दायरे में रहते हुए जितनी संभव हो सके, उतनी समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी अधिकारी से संबंधित भी उनकी कोई समस्या हो, तो वे बिना डर के अपनी बात रखें। पुलिस प्रशासन हर नागरिक को निष्पक्ष और समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
https://ift.tt/ZaxyWUL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply