DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कैमूर के मोहनिया में 70 जरूरतमंदों को मिले कंबल:मुख्य पार्षद हासमती देवी ने बुजुर्गों और गरीब परिवारों को कंबल ओढ़ाए

कैमूर के मोहनिया में बढ़ती ठंड के बीच नगर पंचायत प्रशासन ने जरूरतमंदों की मदद के लिए पहल की है। अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से आए 70 गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत की मुख्य पार्षद हासमती देवी ने किया। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से बुजुर्गों और गरीब परिवारों को कंबल ओढ़ाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भीषण ठंड में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सुरक्षा और सहायता करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंबल अनुमंडल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए मुख्य पार्षद ने बताया कि ये कंबल अनुमंडल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए थे, ताकि ठंड के कारण किसी को कठिनाई न हो। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। कई बुजुर्गों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे कड़ाके की ठंड में बड़ा सहारा बताया। अन्य राहत सामग्रियों का प्रबंध जारी रहेगा मुख्य पार्षद ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में भी प्रशासन के सहयोग से अलाव और अन्य राहत सामग्रियों का प्रबंध जारी रहेगा। इस वितरण कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के कई कर्मचारी, वार्ड प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सक्रियता की पूरे शहर में चर्चा हो रही है।


https://ift.tt/i6ekx2h

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *