कैमूर की मोहनिया पुलिस ने रविवार को नशे के कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 3 लोगों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने इनके पास से हेरोइन, गांजा, एक देसी कट्टा, नगद रुपए और एक बाइक बरामद की है। बरामद हेरोइन का बाजार मूल्य लगभग पांच लाख रुपए आंका गया है। कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि,मोहनिया थाना क्षेत्र के उसरी गांव में पुलिस टीम ने छापा मारा। यहां से जयप्रकाश गुप्ता नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से शराब, गांजा और एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जयप्रकाश गुप्ता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित मल्लाह टोली में दूसरी छापेमारी की। इस दौरान इमरान अंसारी और छोटू चौधरी नामक दो अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सामान किया जब्त,कार्रवाई में जुटी एसपी शुक्ला के अनुसार, इमरान अंसारी और छोटू चौधरी के पास से लगभग पांच लाख रुपए की हेरोइन, एक लाख एक हजार रुपए नगद, एक किलो गांजा और एक बाइक बरामद हुई है। सभी बरामद सामान जब्त कर लिया गया है और विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की खैर नहीं पुलिस ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में एक आरोपी का आपराधिक इतिहास सामने आया है। अन्य दो आरोपियों के संबंधों और उनके नेटवर्क की गहनता से पड़ताल की जा रही है। एसपी ने यह भी बताया कि जिले में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है ताकि इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके। यह कार्रवाई मोहनिया पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है, जिससे क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
https://ift.tt/plqix58
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply