DniNews.Live

केशव बोले-पूजा पाल की वजह से BJP तीन सीट हारी:कौशांबी में कहा- इस बार हम तीनों सीट जीतेंगे

कौशांबी में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल को 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने खुले मंच से कहा कि पूजा पाल की वजह से भाजपा कौशांबी की तीनों सीटें हार गई थी। उपमुख्यमंत्री मौर्य कौशांबी में गौरव प्रतिमा अनावरण महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- चायल की वर्तमान विधायक पूजा पाल की वजह से भाजपा 2022 में कौशांबी की तीनों सीटें हारी थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भाजपा ये सभी तीनों सीटें जीतेगी। पूजा पाल चायल से समाजवादी पार्टी की विधायक हैं। वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी से बगावत कर भाजपा के मंच साझा कर रही हैं। डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल में मंच साझा कर रही पूजा पाल के चेहरे पर बदलाव देखा गया और उनके समर्थक कुछ देर के लिए शांत हो गए। हालांकि, उपमुख्यमंत्री ने मंच से हंसते हुए उनकी तारीफ भी की और कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कौशांबी के चायल, मंझनपुर और सिराथू में भाजपा की प्रचंड जीत होगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *