आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अकमा फार्म नंबर चार पर मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान धमथुआ पूरे लीला पाण्डेय का पुरवा निवासी राम केवल यादव (35) पुत्र सदूल के रूप में हुई है। मिल्कीपुर सर्किल के कुमारगंज थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के अनुसार, परिजनों ने बताया कि राम केवल यादव दीपावली के दिन साइकिल लेकर जंगल में लकड़ी बिनने गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। मृतक की पत्नी सुमन यादव दीपावली से दो दिन पहले अपने तीन बच्चों के साथ अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा स्थित अपने मायके गई थीं। शनिवार रात करीब 12 बजे उन्हें मोबाइल पर एक वीडियो मिला, जिसे देखकर वह दंग रह गईं। वीडियो को दोबारा देखने पर उन्हें लगा कि यह उनके पति राम केवल यादव का शव हैं। सुमन ने बताया कि उन्होंने अपने पति के हाथ में बंधी राखी, पहने हुए चुला, अंगूठी और कपड़ों से पहचाना, जो वह ढोल बजाते समय अगुठी पहनते थे। रात भर परेशान रहने के बाद, वह सुबह तीनों बच्चों के साथ अपनी ससुराल पहुंचीं। राम केवल यादव के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। बड़ी बेटी शिवानी (16), बेटा सचिन (13), विपिन (11), नितिन (8) और सबसे छोटी बेटी अंतिम (4) हैं। परिवार में मातम छाया हुआ है और बच्चे अपने पिता के लिए रो रहे हैं। राम केवल मेहनत मजदूरी करके परिवार का खर्च चलता था। मृतक का शव खबर लिखे जाने तक घर पोस्टमार्टम होकर नहीं पहुंचा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राम केवल यादव की मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। जिस स्थान से राम केवल का शव पुलिस को मिला है, वहां झटका मशीन का तार भी लगा हुआ था। लोगों को आशंका है कि कहीं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने मवेशियों से फसल को बचाने के लिए विद्युत करंट तो नहीं प्रवाहित किया था।
https://ift.tt/nYjgQuv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply