DniNews.Live

कृषि-उपकरण के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान खाक:देर रात शार्ट सर्किट की चिंगारी ने लिया भयानक रूप, दो फायर टेंडर ने पाया काबू

वाराणसी के सिगरा थानक्षेत्र के मलदहिया इलाके में कृषि उपकरण के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस ने आग पर एक घंटे बाद काबू पाया। मौके पर पहुंचे दुकान के मालिक सत्यनारायण दुबे ने बताया 10 लाख से अधिक का माल था। कितना नुकसान हुआ है यह आकलन के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मौके पर फायर सर्विस के अधिकारीयों के अनुसार आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शार्ट सर्किट है। जांच के बाद ही सही वजह सामने आएगी। रात में अचानक निकलने लगीं लपटें स्थानीय निवासी गोविन्द ने बताया – मलदहिया चौराहे के करीब लाजपत नगर कालौनी के गेट संख्या तीन के सामने बच्चा बाबू का कृषि उपकरण का गोदाम है। टीन शेड से बने गोदाम में प्लास्टिक के तिरपाल और पैकिंग सामग्री के साथ लोह से बने उपकरण रखे हुए हैं। रात दस बजे के बाद अचानक से गोदाम से लपटें निकलने लगी तो हड़कंप मच गया। आस-पास के लोग बाहर निकल आये और मालिक को फोन किया गया। गोविन्द ने ही पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी। सिगरा एसओ सहित भारी पुलिस और फायर सर्विस पहुंची सूचना पर सिगरा जो संजय मिश्रा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को आग से दूर किया। कुछ ही देर बाद मौके पर चेतगंज फायर सर्विस से दो गाड़ियां पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। दोनों फायर टेंडर्स ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। गोदाम के पास ही में फर्नीचर का गोदाम है ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ने लगी थी लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। टीन शेड से बना था गोदाम गोदाम मालिक महमूरगंज निवासी बच्चा लाल के पौत्र सत्यनारायण दुबे ने बताया – टीन शेड से बने गोदाम में प्लास्टिक के तिरपाल और पैकिंग सामग्री के साथ लोह से बने उपकरण रखे हुए थे। ये गोदाम ज्यादातर बंद ही रहता है। कितने के नुकसान हुआ है। इसका आकलन सुबह ही हो पाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *