कूड़ा उठान में लापरवाही पर नगर आयुक्त सख्त:वार रूम का निरीक्षण कर 2 शिफ्ट में कूड़ा उठाने का दिया निर्देश,लापरवाही पर एक्शन


                 कूड़ा उठान में लापरवाही पर नगर आयुक्त सख्त:वार रूम का निरीक्षण कर 2 शिफ्ट में कूड़ा उठाने का दिया निर्देश,लापरवाही पर एक्शन

कूड़ा उठान में लापरवाही पर नगर आयुक्त सख्त:वार रूम का निरीक्षण कर 2 शिफ्ट में कूड़ा उठाने का दिया निर्देश,लापरवाही पर एक्शन

लखनऊ में लगातार कूड़ा उठान में हो रही समस्या के चलते अब नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। उन्होंने मंगलवार को वार रूम का निरीक्षण किया। यहां पर लगातार कूड़ा नहीं उठने पर आ रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद नगर आयुक्त ने वायरलेस पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आज 2 से तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। इसके बाद जहां भी कूड़ा नहीं उठने की शिकायत है। उसका निस्तारण किया जाए। जिससे लोगों को समस्या न हो। एजेंसियों की लापरवाही से व्यवस्था हुई बेपटरी लखनऊ में लायन एनवायरो और लखनऊ स्वच्छता अभियान की तरफ से कूड़ा कलेक्शन और साफ सफाई का काम शहर के सभी आठ वार्ड में किया जाता है। इसमें से करीब 160 कर्मचारी जो एलएसए में काम करते हैं वह पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव के चलते अपने घर लौट गए हैं। लॉयन एनवायरो में काम करने वाले करीब 40 कर्मचारी भी चुनाव के चलते ही लौटे हैं। इस बीच कार्यदाई संस्थाओं की तरफ से लापरवाही बरती गई। इसके बाद डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था बेपटरी तक हो गई। इसके बाद अब नगर आयुक्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। दरअसल, सिर्फ 200 कर्मचारी चुनाव के चलते गए हैं,लेकिन इसके बाद शहर के सभी जोन में साफ सफाई और कूड़ा निस्तारण की समस्या खड़ी हो गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein