DniNews.Live

कुश्ती छात्र के साथ मारपीट करने वाला गिरफ्तार:53 दिन से चल रहा था फरार, साथियों के साथ मिलकर की थी मारपीट

गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने कुश्ती छात्र सौरभ गोस्वामी से मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी सूरज उर्फ लक्की को आज सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लोलपुर हाईवे के पास से पकड़ा गया। वह 53 दिनों से फरार था। यह घटना बीते 5 फरवरी को हुई थी, जब सौरभ गोस्वामी परीक्षा देकर लौट रहे थे। एम्पल्स स्कूल परतापुर, नवाबगंज के पास सूरज उर्फ लक्की ने अपने साथियों अभी जायसवाल और अर्जुन दुबे के साथ मिलकर सौरभ को रोका और मारपीट की थी। आरोपियों ने लाठी-डंडों, हॉकी और लोहे की रॉड से सौरभ के साथ मारपीट की और गाली-गलौज भी किया था। इस हमले में सौरभ गोस्वामी को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में भर्ती कराया गया था। पीड़ित छात्र सौरभ गोस्वामी, जो खरगूपुर के पचरन गांव के निवासी हैं, ने 5 फरवरी को ही नवाबगंज थाने में सूरज समेत कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 53 दिन की फरारी के बाद आज आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सूरज के साथ मिलकर सौरभ के साथ मारपीट करने वाले अन्य आरोपियों के बारे में भी नवाबगंज थाने की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सौरभ गोस्वामी पर हमला करने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था उसकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई थीं। आज हमारी पुलिस टीम द्वारा इस आरोपी गोंडा-बस्ती लोलपुर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया है पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है। लाठी,डंडे से लोगों ने इस तरीके से मारपीट की थी कि छात्र सौरभ को चोट भी आई थी पुलिस ने गंभीरता से लिया था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *