कुशीनगर से ISIS संदिग्ध रिजवान गिरफ्तार:ATS और दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई, ट्रांजिट रिमांड पर ले जाया गया, परिजन बोले- दोषी है तो मिले सजा
![]()
कुशीनगर से ISIS संदिग्ध रिजवान गिरफ्तार:ATS और दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई, ट्रांजिट रिमांड पर ले जाया गया, परिजन बोले- दोषी है तो मिले सजा
कुशीनगर से ISIS से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी ATS की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पडरौना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के छावनी इलाके से रिजवान अहमद को पकड़ा गया। पहले भी आतंकी मामलों में रहा है नाम जांच एजेंसियों के मुताबिक, रिजवान अहमद का नाम पहले भी आतंकी गतिविधियों में सामने आ चुका है। उसे वर्ष 2015 में आतंकी आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने आतंकी संपर्कों और संभावित साजिशों से जुड़े इनपुट दिए थे। बताया जा रहा है कि वह 2017 से 2023 तक एक ब्लास्ट मामले में जेल में बंद रहा था। रिहाई के बाद ठेला लगाकर कर रहा था काम जेल से रिहा होने के बाद रिजवान पडरौना में चाट-फुल्की का ठेला लगाकर सामान्य जीवन जीता दिख रहा था। हालांकि, एजेंसियों को संदेह है कि वह इसी आड़ में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रभावित कर रहा था और अपना नेटवर्क चला रहा था। आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा एजेंसियों ने आरोपी के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज, जिहादी साहित्य और विस्फोटक सामग्री से जुड़े सुराग मिलने का दावा किया है। इसके अलावा, उसके अंतरराष्ट्रीय कॉल रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में हैं, जिससे विदेशी संपर्कों की आशंका जताई जा रही है। परिवार ने कहा- दोषी है तो सजा मिले इस घटनाक्रम के बाद परिवार भी सदमे में है। आरोपी के पिता, जो सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। कहा कि यदि उनका बेटा दोषी है, तो उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। स्थानीय लोगों के लिए यह घटना बेहद चौंकाने वाली है। रोजमर्रा में सामान्य दिखने वाले व्यक्ति पर ऐसे गंभीर आरोप लगने से क्षेत्र में भय और असहजता का माहौल बन गया है। ————————————– आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… —————————— ये पढ़ें – लखनऊ में विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट:सरगना मेरठ का नाई; दावा- पाकिस्तान ने धमाके का टारगेट दिया था यूपी एटीएस ने लखनऊ से 4 आतंकियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। इसका खुलासा शुक्रवार को किया। एटीएस के अनुसार, आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
