Breaking News

कुशीनगर से ISIS संदिग्ध गिरफ्तार:ATS-दिल्ली पुलिस की कार्रवाई; ठेले की आड़ में नेटवर्क चलाने का आरोप


                 कुशीनगर से ISIS संदिग्ध गिरफ्तार:ATS-दिल्ली पुलिस की कार्रवाई; ठेले की आड़ में नेटवर्क चलाने का आरोप

कुशीनगर से ISIS संदिग्ध गिरफ्तार:ATS-दिल्ली पुलिस की कार्रवाई; ठेले की आड़ में नेटवर्क चलाने का आरोप

कुशीनगर जिले से एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ISIS से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रिजवान अहमद के रूप में हुई है, जिसे पडरौना कोतवाली क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आरोपी रिजवान को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली रवाना हो गई। रिजवान पर भारत में ISIS के लिए भर्ती नेटवर्क चलाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह पडरौना नगर के छावनी इलाके में चाट-फुल्की का ठेला लगाता था और इसी की आड़ में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। जांच एजेंसियों ने आरोपी के पास से बम बनाने से संबंधित सामग्री, जेहादी साहित्य और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद करने का दावा किया है। रिजवान का नाम पहले भी आतंकी गतिविधियों में सामने आ चुका है। वर्ष 2015 में भी उसे इसी तरह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह 2017 से 2023 तक एक ब्लास्ट मामले में जेल में बंद रहा था। जानकारी के अनुसार, रिजवान मूल रूप से सिसवा मठिया गांव का रहने वाला है। वर्तमान में उसका परिवार पडरौना के छावनी क्षेत्र में रह रहा है। उसकी शादी वर्ष 2024 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। इस गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जांच पूरी होने के बाद ही कुशीनगर में आतंकी नेटवर्क की सक्रियता के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *