DniNews.Live

कुशीनगर में 63 गैस सिलेंडर बरामद:कालाबाजारी को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया, FIR दर्ज

कुशीनगर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एक छापेमारी के दौरान 63 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें कालाबाजारी के उद्देश्य से रखा गया था। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई खड्डा तहसील के गैनही जंगल स्थित सच्चिदानंद बाबा एचपी गैस ग्रामीण वितरक के यहां की गई। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, शासन के निर्देश पर गैस की उपलब्धता बनाए रखने और जमाखोरी रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह छापेमारी हुई।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अनुमति के बाद थाना खड्डा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अतिरिक्त, संबंधित तेल कंपनी को भी मार्केटिंग डिसिप्लीन गाइडलाइन के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने जिले के सभी एलपीजी वितरकों को चेतावनी दी है कि वे गैस की आपूर्ति पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, जिले की कई गैस एजेंसियों पर पहले भी ओवररेटिंग और कालाबाजारी के आरोप लग चुके हैं। हाल ही में खाड़ी देशों में जारी तनाव के कारण गैस की मांग में वृद्धि हुई है, जिससे एजेंसियों पर लंबी कतारें लगने लगी हैं। हालांकि, प्रशासन ने गैस की कमी से इनकार किया है, फिर भी कई स्थानों पर एक ही एजेंसी पर 500-700 लोगों की भीड़ उमड़ने से अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। इसी का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेचे जाने और नियमों के खिलाफ भंडारण की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *