कुशीनगर में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (यूटा) के बैनर तले शिक्षकों ने विशाल मशाल जुलूस निकाला। यह प्रदर्शन शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग को लेकर पड़रौना में किया गया। सैकड़ों शिक्षक हाथों में मशाल लेकर सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।मशाल जुलूस सुभाष चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक कठकुईया तक पहुंचा। इस दौरान “टेट वापस लो”, “काला कानून वापस लो” और “शिक्षक एकता जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा।शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले से कार्यरत शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस फैसले को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। कार्यक्रम के दौरान यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के आह्वान पर आंदोलन को प्रदेश स्तर पर तेज करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन और उग्र होगा तथा इसे सड़क से लेकर न्यायपालिका तक ले जाया जाएगा। मशाल जुलूस में गोरखपुर मंडल अध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह सिसोदिया ने भी भाग लेकर शिक्षकों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा और जिलामंत्री सुबोध शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान माणेन्द्र तिवारी, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, राजीव उपाध्याय, पंकज यादव, जनार्धन यादव, अवधेश प्रसाद, कुनील पाल, प्रदीप चौधरी, अखिलेश मिश्रा, शिव कुमार चौधरी, रामायण प्रसाद, मिथिलेश कुमार, बीर बहादुर, अनंत सिंह, रामेश्वर गुप्ता, आनंद कुमार, विष्णु कुशवाहा, शारदा कुशवाहा, राकेश प्रसाद, रमेश वर्मा, राघवेंद्र वर्मा, नियाज अहमद, दयानाथ गुप्ता, सुनील पाल, अमरदीप शुक्ला, अनवर सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में यूटा ने मशाल जुलूस में शामिल सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और आगे भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply