DniNews.Live

कुशीनगर में बस-ट्रक की टक्कर:दो यात्री गंभीर घायल, अन्य को मामूली चोटें आईं; 20 लोग थे सवार

कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में मंगलवार को नेशनल हाईवे 28 पर एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कसया से तमकुहीराज की ओर जा रही सवारियों से भरी एक सरकारी बस मल्लूडीह के पास अनुरूध्वा कट से नेशनल हाईवे 28 पर अचानक आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। बताया गया कि ट्रक चालक ने गैराज से निकलते ही अचानक वाहन को हाईवे पर मोड़ दिया था।
बस चालक ने टक्कर से बचने के लिए बस को किनारे करने का प्रयास किया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में तरया सुजान बारी टोला निवासी पूजा पत्नी सन्नी और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पूजा कोर्ट से अपने घर लौट रही थीं। बस की गति कम होने के कारण सभी यात्रियों की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे। घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल भिजवाया। कसया के एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि बस और ट्रक की टक्कर में दो यात्री घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *