DniNews.Live

कुशीनगर में दुकानदारों ने युवक को पीटा, VIDEO:लाठी, डंडे और बेल्ट से मारा, बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ झगड़ा

कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल पर दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दुकानदारों और स्थानीय युवकों के बीच मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोग एक युवक को लाठी, डंडे और बेल्ट से पीटते हुए दिख रहे हैं। घटना के समय कुछ लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया। इस घटना में प्रथम पक्ष से प्रद्युम्न पुत्र सोमनाथ और घायल सत्येंद्र निवासी मुंडेरा रतन पट्टी शामिल हैं। द्वितीय पक्ष में नितेश यादव, आनंद यादव, अजय यादव और अनिरुद्ध शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने मामले में नितेश यादव और आनंद यादव का शांति भंग की आशंका में चालान किया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। कसया के एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *