कुशीनगर में किसान चौक पर फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध पिस्टल बरामद


                 कुशीनगर में किसान चौक पर फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध पिस्टल बरामद

कुशीनगर में किसान चौक पर फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध पिस्टल बरामद

कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में किसान चौक पर हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश आदित्य साहनी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मंगलवार रात कप्तानगंज, कसया थाना और स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम हसनगंज-भिवरा रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, जिसने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से आदित्य साहनी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से .32 बोर की एक पिस्टल, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 1000 रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त आदित्य साहनी निवासी बभनौली, थाना कप्तानगंज, किसान चौक पर हुई दो अलग-अलग फायरिंग घटनाओं का मुख्य आरोपी है। वह थाना कप्तानगंज का 153A नंबर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, साथ ही उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। कप्तानगंज थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले सुभाष चौक पर धीरू रावत और विक्की मद्देशिया के भाई उपकार के बीच मारपीट हुई थी। उपकार को धीरू ने पीटा था। इसकी जानकारी होने पर विक्की अपने साथ आरिफ को लेकर धीरू के घर गए और उनके परिवार वालों से शिकायत की। विक्की ने सबके सामने धीरू को डांटा था। धीरू के भाई सुजीत रावत को जब इस घटना का पता चला, तो उसने अपने दोस्तों आदित्य साहनी और सूजा पठान के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। सूजा पठान के पिता ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया था कि उनका लड़का मुंबई में रहता है, लेकिन सीसीटीवी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस की 24 घंटे के भीतर की गई इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein