कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में यूपी के रहने वाले युवक ने रेलवे स्टेशन के बाथरूम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। जेब से मिले आधार कार्ड और पेन कार्ड से मृतक की पहचान हो गई। युवक का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। 31 साल का रणविजय सोनवर जिला आजमगढ़ यूपी का रहने वाला था। रणविजय हिमाचल प्रदेश के बद्दी में शूज बनाने वाली कंपनी में काम करता था और बद्दी में ही यूनी कैंपस में रहता था। दीवाली के दिन रणविजय ने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करके उसे घर से बाहर निकाल दिया था। 22 काे घर से लापता हुआ कंचन निवासी जोर-ईनामी जिला आजमगढ़ ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसकी शादी रणविजय के साथ हुई थी। 22 अक्टूबर को उसके मकान मालिक ने उसे सूचना दी कि उसका पति कमरे में बंद है और दरवाजा नहीं खोल रहा है। वह तुरंत घर आई और दरवाजा खुलवाया। उसका पति शराब के नशे में था और बहुत परेशान था। वह मार्केट से जूस लेकर आई तो उसका पति घर से चला गया था। दीवाली पर घर से निकाला उसका पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता था। शराब पीने की आदत की वजह से उसने फ्रिज भी गिरवी रख दिया था। दीवाली के त्योहार पर भी उसके पति ने घर से उसका सामान बाहर फेंक दिया था। इसके बाद से वह अपनी सहेली रोशनी के घर चली गई थी। कल मिली मौत की सूचना कंचन ने बयान दिया कि वह शादी के एक साल के बाद ही अपने पति के साथ परिवार से अलग गांव में रहने लगी थी। एक साल पहले उसका पति बद्दी काम करने आ गया था और वह मायके आकर रहने लगी थी। करीब 7 महीने उसका पति रणविजय उसे अपने साथ हिमाचल ले आए थे। कल 25 अक्टूबर को उसे अपने पति की मौत की सूचना मिली थी। इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज- राजेश कुमार थाना GRP कुरुक्षेत्र राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों ने मुताबिक, रणविजय मानसिक रूप से परेशान चल रहा है।
https://ift.tt/AMN53KH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply