कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में डूबी महिला के शव का पुलिस ने आज शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम करवाया। शांति देवी (42) कल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में घूमने के लिए आई थी। अमावस्या के अवसर पर शांति देवी ब्रह्मसरोवर में स्नान करने के लिए उतरी थी।। इस दौरान पांव फिसलने से पानी में गिर गई। कुछ ही देर में उसे राज्य प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने पानी से बाहर निकाल लिया और एम्बुलेंस के जरिए LNJP अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आधार से उसकी पहचान करवाई थी। पति से अलग रह रही थी शांति राजा साहनी हाल किराएदार पिपली के मुताबिक, वह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाला है। 3 साल से पिपली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। शांति देवी उसकी पत्नी थी। शांति करीब 1 साल से उससे अलग झांसा रोड पर धुराला कॉलोनी में रहती थी। लिव-इन में रहती थी शांति राजा साहनी ने बयान दिए कि उसकी पत्नी शांति अपनी मर्जी से किसी के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी। करीब 1 साल से उसका शांति के साथ कोई संपर्क नहीं था। शादी से उसके पास 4 बच्चे हैं। उसे कल पुलिस से अपनी पत्नी की मौत की सूचना मिली थी। डिसमिस हवलदार से रिलेशन शांति देवी अमीन रोड के रहने वाले नजीर के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। नजीर ने पुलिस को बयान दिए कि वह कुछ साल पहले हरियाणा पुलिस से डिसमिस हो गया था। 19 नवंबर को वो इस केस के सिलसिले में हाईकोर्ट चंडीगढ़ गया हुआ था। कल लौटा तो उसे शांति की मौत की खबर मिली। इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज- गुलाब सिंह उधर, थाना झांसा के SHO गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति और प्रेमी नजीर के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
https://ift.tt/v0Ofu96
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply