कुत्ते को 20 मीटर घसीट कर नहर में फेंका, मौत:नौबस्ता में पशु प्रेमी संस्था ने दर्ज कराई FIR, देखिए CCTV


                 कुत्ते को 20 मीटर घसीट कर नहर में फेंका, मौत:नौबस्ता में पशु प्रेमी संस्था ने दर्ज कराई FIR, देखिए CCTV

कुत्ते को 20 मीटर घसीट कर नहर में फेंका, मौत:नौबस्ता में पशु प्रेमी संस्था ने दर्ज कराई FIR, देखिए CCTV

नौबस्ता में दो युवकों ने कुत्ते को रस्सी से बांध कर घसीटने के बाद नहर में फेंक कर मार डाला। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें करीब 20 मीटर तक दो युवक कुत्ते को घसीटते हुए ले जाते दिख रहे हैं। घटना से जुड़े 2 फुटेज वायरल होने के बाद बेजुबानों के लिए काम करने वाली संस्था उम्मीद एक किरण संस्था के संस्थापक मयंक त्रिपाठी ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 13 मार्च की शाम का बताया जा रहा फुटेज मयंक त्रिपाठी ने बताया कि 13 मार्च की शाम करीब 5 बजे एक वीडियो वायरल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में आवास विकास हंसपुरम निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू अपनी गली से कुत्ते को घसीटते हुए अपनी दुकान तक ले गया, इसके बाद दुकान में काम करने वाले एक लड़के को रस्सी दे देता है। जिसके बाद दूसरा युवक उसे घसीटते हुए पायनियर स्कूल के सामने नहर में ले जाकर फेंक देता है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज वायरल होने के बाद जब मयंक मौके पर पहुंचे तो कुत्ते का शव उतराता मिला। इस पर आस पास लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने पूरी घटना बताई। वीडियो में आरोपियों के चेहरे भी मिलान हुए तब पुलिस से शिकायत की। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *