मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत अंतर्गत डुमरी गांव में शनिवार को एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के समय पर किए गए प्रयासों से आग को आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोका जा सका। सूचना मिलने पर कुढ़नी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। कुढ़नी थानाध्यक्ष पुनित कुमार ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
https://ift.tt/NuBZL9s
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply