मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब चार बजे गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंचलाधिकारी अनिल कुमार संतोषी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान पुनीता देवी, चुल्हईया देवी, हीरा सहनी समेत लगभग साठ जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिए गए। कंबल वितरण का मुख्य उद्देश्य शीतलहर और बढ़ती ठंड के बीच कमजोर वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाना था। अंचलाधिकारी अनिल कुमार संतोषी ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जरूरतमंदों की सहायता प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश कुमार झा और प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार रंजन भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को सहारा देते हैं। प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे राहत कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
https://ift.tt/GktHaQI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply