Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

किसान यूनियन 10 अप्रैल को करेगा महापंचायत:एसडीएम को 6 सूत्रीय ज्ञापन; हिंदू के मकान पर मुस्लिम परिवार के कब्जे का आरोप


                 किसान यूनियन 10 अप्रैल को करेगा महापंचायत:एसडीएम को 6 सूत्रीय ज्ञापन; हिंदू के मकान पर मुस्लिम परिवार के कब्जे का आरोप

किसान यूनियन 10 अप्रैल को करेगा महापंचायत:एसडीएम को 6 सूत्रीय ज्ञापन; हिंदू के मकान पर मुस्लिम परिवार के कब्जे का आरोप

भारतीय किसान यूनियन किसान सेवा संगठन ने मिल्कीपुर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें ग्रामीण समस्याओं पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव और मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील प्रशासन को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित किसान पिछले लगभग पांच माह से न्याय के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने तहसील दिवस और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस निष्क्रियता के कारण संगठन में भारी आक्रोश है। संगठन ने अब एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह प्रदर्शन 10 अप्रैल को कुमारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा घोड़वल स्थित जूनियर हाई स्कूल के पास होगा। इसमें तहसील प्रशासन, खंड विकास अधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। ज्ञापन में छह मुख्य बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया गया है। इनमें घोड़वाल के पशु अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति, अस्पताल की बिल्डिंग पर अवैध कब्जा, जूनियर हाई स्कूल की बिल्डिंग का कार्य पूरा करवाना, सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटवाना और आवारा पशुओं की समस्या का समाधान शामिल है। मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने एक विशेष मामले का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्य सरजू प्रसाद ने अपनी पत्नी सुमन के नाम से घोड़वल में जमीन लेकर तीन कमरों और बाउंड्री वॉल वाला मकान बनवाया था, जिसका अभी लिंटर नहीं पड़ा था। आरोप है कि पड़ोस की एक मुस्लिम महिला ने जबरन उस मकान पर अवैध कब्जा कर लिया है और खाली नहीं कर रही है। सरजू प्रसाद पिछले 5 माह से जिला, तहसील और स्थानीय प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 9 अप्रैल तक मकान खाली नहीं कराया जाता है, तो 10 अप्रैल को गढ़वाल में धरना प्रदर्शन और महापंचायत की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *