किसानों का पंजीकरण कराएगी सरकार:15 अप्रैल तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री, नहीं तो पीएम किसान निधि से हो जाएंगे वंचित
![]()
किसानों का पंजीकरण कराएगी सरकार:15 अप्रैल तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री, नहीं तो पीएम किसान निधि से हो जाएंगे वंचित
किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रदेश सरकार बड़ा अभियान शुरू कर रही है। ये अभियान प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री के लिए चलेगा। 15 अप्रैल तक इसके लिए गांवों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। हर ग्राम सचिवालय में लगने वाले कैंप में किसानों का पंजीकरण किया जाएगा। ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और लेखपालों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश में अभी तक 1 करोड़ 72 लाख 6 हजार 355 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जा चुका है। लेकिन अभी भी बहुत से किसान बचे हुए हैं। इनको रजिस्ट्री से जोड़ने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के मुख्य उद्देश्य:अधिक से अधिक किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना, नाम की गलती को तुरंत सुधारना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं का सीधे लाभ पहुंचाना है। अभियान के दौरान जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कैंप में किसानों को जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी जाए और मौके पर ही उनका रजिस्ट्रेशन पूरा कराया जाए। सरकार ने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि इस अभियान को मिशन मोड में चलाया जाए और 15 अप्रैल तक जितने ज्यादा किसानों को जोड़ा जा सके, उतना काम पूरा किया जाए। इस रजिस्ट्री से न सिर्फ किसानों का सही डाटाबेस बनेगा, बल्कि भविष्य में योजनाओं का लाभ भी तेजी और पारदर्शिता से पहुंच सकेगा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
