DniNews.Live

‘किसका नाम FIR से हटाया, किसको बचाया?’:अखिलेश यादव ने गाेरखपुर हत्याकांड पर CM योगी को घेरा, बोले- हवा बदल रही है

लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तंज कसा। गोरखपुर में भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या पर सवाल उठाते हुए कहा- क्या कार्रवाई हुई, किसका नाम FIR से हटाया गया। किसको बचाया जा रहा है? राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के बयान-‘नंगा कर दूंगा।’ को याद दिलाते हुए कहा कि बदायूं, मथुरा और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में कॉलेज स्टूडेंट की हुई हत्या बताती है कि अपराधी बेखौफ हैं। आगे कहा- अब हवा बदल रही है। अधिकारी इसे भांप गए है, इसलिए JPNIC की पार्किंग खोल दी है। अखिलेश यादव समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती पर सोमवार को लोहिया पार्क पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गोरखपुर हत्याकांड समेत कई मुद्दों पर CM योगी आदित्यनाथ को घेरा। संजय निषाद-ओपी राजभर को भी अपने सियासी बयानों में लपेटा। अखिलेश यादव के बयान की 6 बड़ी बातें… 1. जनता ममता बनर्जी को चुनेगी: भाजपा चुनाव आयोग के माध्यम से कितनी भी बाधाएं लगाए, लेकिन जनता ममता बनर्जी की सरकार को ही चुनेगी। पश्चिम बंगाल में हर स्तर पर ममता बनर्जी ने काम किया है। 2. गोरखपुर हत्याकांड का असल दोषी कौन: एक राज्यसभा सांसद ने बयान दिया कि कार्रवाई नहीं हुई तो नंगा कर दूंगा। यह साफ होना चाहिए कि आखिर किसे बचाने की कोशिश की जा रही है। सरकार को बताना चाहिए कि इस मामले में असल दोषी कौन है और किस पर कार्रवाई हो रही है? 3. फिल्मों के जरिए प्रोपेगेंडा फैला रहे: आजकल ऐसी फिल्में बनाई जा रही हैं, जिनके जरिए प्रोपेगेंडा फैलाने का काम हो रहा है। सिनेमा का इस्तेमाल समाज को जोड़ने के लिए होना चाहिए, न कि किसी विशेष विचारधारा को थोपने के लिए। 4. ओपी राजभर- संजय निषाद को लपेटा: लोहिया पार्क से कौन फूल लेकर जाता है या कौन मिलने जाता है? यह बताने की जरूरत नहीं है। संजय निषाद के रोने के सवाल पर कहा- विदाई के समय रोना स्वाभाविक होता है। इसे पश्चाताप कहा जाए या कुछ और, यह तो वही बेहतर बता सकते हैं। 5. अधिकारियों को हवा का रुख समझ में आ गया: अधिकारियों को हवा का रुख समझ में आ गया है। इसीलिए जेपीएनआईसी की पार्किंग खोली गई है। जल्द ही पूरा जेपीएनआईसी भी खोल दिया जाएगा। प्रशासन अब जनभावना के दबाव में फैसले ले रहा है। 6. समाजवादियों ने बांधी गांठ, पिछड़े पाएं सौ में साठ: लोहिया ने ने एक आह्वान किया था कि समाजवादियों ने बांधी गांठ, पिछड़े पाएं सौ में साठ। लेकिन जाति की जनगणना को लेकर सरकार ने कोई स्पष्ट अपने विज्ञापन में बात नहीं रखी, इसका मतलब है कि पिछड़ों को और दलितों को ये गिनने नहीं जा रहे हैं। उनका हक नहीं देना चाहते हैं। अब पढ़िए गोरखपुर हत्याकांड के बारे में… गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या कर दी गई। 4 बदमाशों ने घर से 500 मीटर दूर उन्हें घेर लिया। सिर, सीने और चेहरे पर 20 से 25 बार चाकू मारे। घायल होने के बाद भी भाजपा नेता करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर फिर हमला कर दिया। हमलावर कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। तसल्ली होने के बाद वहां से भाग गए। घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र में मंगलवार (17 मार्च) सुबह साढ़े 5 बजे हुई। यहां से गोरखनाथ मंदिर की दूरी करीब 5 किमी है। भाजपा नेता राजकुमार चौहान (42) की मौत की सूचना पर पहुंचीं उनकी पत्नी सुशीला रोते-रोते बेहोश हो गईं। राजकुमार की बहन मोहनी ने कहा- जान के बदले जान चाहिए। परिवार कौन चलाएगा? भतीजी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। उधर, वारदात के बाद 500 से ज्यादा लोग जुट गए और गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर हंगामा किया था। सूचना पर 10 थानों की फोर्स पहुंची थी और लोगों को लाठी फटकार कर हटाया था। पुलिस ने बताया कि 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पत्नी की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि ओबीसी समुदाय से आने वाले राजकुमार 2027 में बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह भाजपा से टिकट मांग रहे थे। उन्हें राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। ………………………… यह खबर भी पढ़ें बहू ने 3 दिन पहले रची थी हत्या की साजिश: लखनऊ में प्रेमी संग सास का गला दबाकर निकाले जेवर, लूट दिखाने का था प्लान लखनऊ के महानगर में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में 22 मार्च को पुलिस ने बहू और उसके प्रेमी (किराए) को जेल भेज दिया है। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 3 दिन पहले हत्या की साजिश रची थी। हत्या को लूट दिखाने का प्लान बनाया था। यहां पढ़ें पूरी खबर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *