किशोरी से मारपीट का वीडियो आया सामने:हरदोई के पचदेवरा में झाड़-फूंक के दौरान की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
![]()
किशोरी से मारपीट का वीडियो आया सामने:हरदोई के पचदेवरा में झाड़-फूंक के दौरान की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी
हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी से मारपीट और उसकी गर्दन पर बांका रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में किशोरी की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पचदेवरा नई बस्ती गांव निवासी पूजा ने पुलिस को बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी स्वीटी की तबीयत खराब थी। 1 अप्रैल की देर शाम वह उसे झाड़-फूंक कराने के लिए गांव के परमेश्वरदीन पुजारी के पास ले गई थीं। पूजा के अनुसार, झाड़-फूंक के दौरान परमेश्वरदीन और उसके बेटों मंजेश व संजेश ने स्वीटी के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने थप्पड़ और घूसों से किशोरी की पिटाई की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
