औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब डेढ़ साल पहले एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपी युवक को नगर के बाईपास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने विगत 15 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि श्यामपुर अड्डा निवासी मोहित पुत्र सुरेश उनकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन लंबे समय तक कोई सफलता नहीं मिली। करीब डेढ़ वर्ष बाद, शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह ने नगर के दिबियापुर बाईपास से युवक और किशोरी दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी के धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे। किशोरी के साथ उसकी सात माह की एक बच्ची भी है। सुरक्षा कारणों से किशोरी और बच्ची को फिलहाल थाने में रखा गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply