किशनगंज जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागर कुमार ने अपराध नियंत्रण और मामलों के त्वरित निष्पादन को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया है, जबकि लापरवाही बरतने वाले 25 अनुसंधानकर्ताओं का वेतन रोक दिया है। पुलिस अवर निरीक्षक को 1000 रुपये का नकद पुरस्कार नवंबर माह में सर्वाधिक मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन करने पर ठाकुरगंज थाना की पुलिस अवर निरीक्षक सुनीता कुमारी को 1000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसपी सागर कुमार ने बताया कि सुनीता कुमारी ने नवंबर महीने में कुल 9 कांडों का निष्पादन किया, जो जिले में सबसे अधिक था। एसपी ने कहा कि ऐसे उत्कृष्ट प्रदर्शन से पुलिस बल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और अपराध करने वालों पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है। उन्होंने सुनीता कुमारी जैसे महिला पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन को अन्य के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं, दूसरी ओर एसपी सागर कुमार ने कांड दैनिकी लेखन में शिथिलता बरतने के आरोप में 25 पुलिस अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। इनमें सोलह अवर निरीक्षक (एसआई) और नौ सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) स्तर के पुलिस अधिकारी शामिल हैं। एसपी बोले-नुशासन और कर्तव्य निष्ठा बेहद जरूरी इस सूची में तीन थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने कांड दैनिकी को समय पर और सही ढंग से नहीं लिखा, जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई। सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसपी सागर कुमार ने जोर देकर कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस बल को और अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए प्रोत्साहन और दंड दोनों ही आवश्यक हैं।
https://ift.tt/5AGXVKi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply