DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

किशनगंज में होली पर शराब तस्करी रोकने की तैयारी:पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई चौकसी, पुराने तस्करों का होगा सत्यापन

किशनगंज पुलिस और उत्पाद विभाग होली पर्व के मद्देनजर पश्चिम बंगाल से शराब तस्करी की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरत रहे हैं। तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चौकसी बरती जा रही है। किशनगंज एक सीमावर्ती जिला है, जिसकी सीमाएं पश्चिम बंगाल और नेपाल से लगती हैं। ऐसे में शराब तस्करों द्वारा होली के दौरान शराब खपाने की योजनाएं बनाई जा सकती हैं। चेक पोस्टों पर हर रोज चेकिंग अभियान इसे देखते हुए, प्रत्येक दिन चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि चेक पोस्टों पर चेकिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, क्योंकि तस्कर ऐसी चूक का फायदा उठाने की फिराक में रहेंगे। टीमों को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। पूर्व में जब्त की गई शराब पश्चिम बंगाल के पांजीपारा, दालकोला और रामपुर की ओर से लाई गई थी। इसलिए इन रास्तों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रामपुर चेक पोस्ट और किशनगंज-बहादुरगंज पथ पर चेकिंग अभियान तेज किया गया है। इसके अतिरिक्त, ठाकुरगंज, गलगलिया, बहादुरगंज और कोचाधामन में भी जांच की जा रही है। पॉकेट रास्तों को भी किया जा रहा चिन्हित जिले में कई ऐसे पॉकेट रास्तों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिनसे तस्करी की संभावना है। होली के मद्देनजर इन पॉकेट रास्तों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। शहर में प्रवेश के लिए आधा दर्जन से अधिक ऐसे रास्ते हैं, जिन पर अब नजर रखी जाएगी। विशेष रूप से ‘डिलीवरी बॉय’ पर भी निगरानी रखी जा रही है। चेक पोस्टों पर यह भी देखा जाएगा कि कहीं स्कूटी या बाइक से शराब तो नहीं लाई जा रही है। शराब तस्करी रोकने की तैयारी शुरू मद्य निषेध के तहत शराब तस्करी के मामलों में पूर्व में आरोपित रहे व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होली पर्व के दौरान शराब तस्करी रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी चेक पोस्टों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। नेपाल और बंगाल सीमा से सटे थानाध्यक्षों को अच्छे से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शराब माफियाओं को भी चिन्हित किया जा रहा है।


https://ift.tt/AT3260B

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *