किशनगंज में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो पौआखाली के शालू चौक निवासी भगवान साह के बेटे थे। मृतक के भाई अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम अशोक का दोस्त अकिल उनके घर आया था। इसके बाद दोनों घर से साथ निकले। काफी देर बाद उन्हें एक अन्य व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि अशोक का मीर भिट्ठा के पास एक्सीडेंट हो गया है। जब परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे, तो अशोक मृत अवस्था में पड़े थे। अजय कुमार ने इसे दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हर पहलु से जांच कर रही पुलिस वहीं, मृतक की पत्नी ने बताया कि अशोक अकिल के साथ नहीं जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें जबरन बहादुरगंज ले जाया गया। बाद में उन्हें अशोक की मौत की खबर मिली। थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना प्रतीत होती है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
https://ift.tt/taPCekG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply