दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाबू साहब कॉलोनी स्थित एक बंद घर में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। घटना 16 से 20 फरवरी के बीच की बताई जा रही है, जब पीड़ित परिवार घर से बाहर था। आज शाम में घर आने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। बिशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ गांव निवासी महादेव पासवान ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वे पिछले आठ साल से सच्चिदानंद ठाकुर के मकान में किराए पर रह रहे हैं। 16 फरवरी को वे पूरे परिवार के साथ रिश्तेदारी में पश्चिम बंगाल गए थे। 20 फरवरी को दोपहर बाद लौटने पर घर का मुख्य ताला टूटा मिला और अंदर रखा गोदरेज अलमीरा खुला हुआ था। खोजबीन करने पर सोने के कान के झुमके, बाली, दो मंगलसूत्र, दो कंगन, हनुमान और राधा-कृष्ण वाला लॉकेट, एक सोने की चेन सहित करीब 42 हजार रुपये नकद गायब पाए गए। इसके अलावा कुछ कीमती कपड़े और बैग में रखे महत्वपूर्ण कागजात भी नहीं मिले। गोदरेज अलमीरा भी टूटा था पीड़ित ने बताया कि मकान मालिक के कमरे का ताला और गोदरेज अलमीरा भी टूटा हुआ था। उनके अनुसार लगभग 9 लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी हुई है। हालांकि मकान मालिक के आने के बाद ही उनके सामान की चोरी का सटीक आकलन हो सकेगा। प्रभारी थानाध्यक्ष अबूजर हुसैन अंसारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के खुलासे के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
https://ift.tt/u9eJ7rC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply