किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़ा शातिर लुटेरा परवेज सैफी अरेस्ट:नोटों की गडि्डयों से खेलते हुए आया था VIDEO, गिरोह को कानपुर लाने की थी जिम्मेदारी
![]()
किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़ा शातिर लुटेरा परवेज सैफी अरेस्ट:नोटों की गडि्डयों से खेलते हुए आया था VIDEO, गिरोह को कानपुर लाने की थी जिम्मेदारी
किडनी कांड के सबसे बड़े राजदार शातिर अपराधी मेरठ के परवेज सैफी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हालही में उसका डॉक्टर अफजाल के साथ 500–500 की नोटों की गडि्डयों से खेलते हुए वीडियो सामने आया था। परवेज किडनी ट्रांसप्लांट करने वाली डॉ रोहित की टीम को कानपुर लाने– ले जाने का काम करता था, इसके लिए मेरठ का अंकित गाड़ियों की बुकिंग करता था। पुलिस का मानना है कि परवेज की गिरफ्तारी के बाद अब फरार आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। आरोपियों की तलाश में लगी है 8 टीमें किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले गिरोह से जुड़ा मामला 30 मार्च को सामने आया था। केशवपुरम के आहूजा अस्पताल में मेरठ की पारुल तोमर का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। बिहार के बेगूसराय के आयुष ने दलालों के जरिए किडनी बेची थी। इस मामले में पुलिस आहूजा अस्पताल के संचालक, IMA के उपाध्यक्ष डॉ प्रीति आहूजा, उनके पति सुरजीत आहूजा, राजेश, राम प्रकाश समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं फरार डॉ रोहित, डॉ वैभव, डॉ अमित, डॉ अफजाल, डॉ अली की तलाश में 8 टीमें जुटी हुई हैं। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मेरठ निवासी परवेज से पूछताछ की जा रही है, परवेज इस पूरे सिंडिकेट का सबसे बड़ा राजदार है। उसने बताया है कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए वह डॉ रोहित की टीम को अपनी गाड़ी से 3 बार कानपुर लेकर आया था और गिरोह में उसकी बराबर की साझेदारी है। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि परवेज के खिलाफ मेरठ में डकैती, लूट समेत विभिन्न धाराओं में 7 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मसवानपुर स्थित मेडीकेयर हॉस्पिटल के उठाए गए संचालक कन्नौज निवासी रोहन व नरेंद्र को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। उन्हें शहर न छोड़ने की हिदायत दी गई है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
