कासगंज के कोतवाली सहावर क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार रात मोहल्ला झंडा स्थित नाई वाली मस्जिद के पास हुई। मृतक के चाचा ने कस्बे की एक लड़की के पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। लड़की पिता के साथ अस्पताल पहुंची थी, जो रोने लगी। मृतक की पहचान जिया अहमद पुत्र इकरार अहमद के रूप में हुई है, जो सोरों रोड, थाना सहावर का निवासी था। चाचा रजी अहमद के अनुसार, जिया अहमद हर शाम बोंदर रोड स्थित झंडा मोहल्ले में चाय पीने जाता था। शनिवार रात चाय पीकर लौटते समय रास्ते में चाकू, हॉकी और अन्य धारदार हथियारों से उस पर हमला किया गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद लड़की और उसका पिता जिया को लेकर अस्पताल पहुंचे। जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की मौत के बाद से लड़की जिला अस्पताल में रोने लगी। फिलहाल पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है। लड़की के मुताबिक उसके पिता को युवक पर हमला करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद बो पिता के साथ मौके पर पहुंची थी। रजी अहमद ने बताया कि जिया अहमद और लड़की एक ही स्कूल में पढ़ते थे और जिया उससे बातचीत करता था। पिछले साल लड़की ने जिया अहमद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया था, जिसके बाद जिया तीन महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। चाचा का कहना है कि लड़की के परिवार वाले जिया से बातचीत को लेकर नाराज थे और दोनों के बीच रिश्ते की बात भी चल रही थी। उन्होंने लड़की के पिता चुन्ना, उसके भाई और अन्य रिश्तेदारों पर हत्या का संदेह जताया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक जिया अहमद अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। जिया की मां का निधन हो चुका है और उसके पिता कड़ाई का काम करते हैं।
https://ift.tt/khWi7QB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply