कासगंज शहर में अष्टमी के पावन अवसर पर प्राचीन मां चामुंडा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाकर श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां की गईं। इस अवसर पर मां चामुंडा को छप्पन भोग अर्पित करने के लिए शहर में एक भव्य यात्रा भी गुरुवार की शाम को बेंड बाजों के साथ निकाली गई। आपको बतादे इस यात्रा का शुभारंभ शहर के सोरों गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला से हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भक्त शामिल हुए। श्रद्धालु अपने सिर पर छप्पन भोग से सजी टोकरियां लेकर चल रहे थे। बैंड-बाजों की धुन और मां चामुंडा के भजनों पर झूमते हुए भक्त पूरे मार्ग में भक्ति भाव में डूबे नजर आए।
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई मां चामुंडा मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने विधि-विधान से माता को छप्पन भोग अर्पित किया। अष्टमी के इस विशेष अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply