Breaking News

कासगंज में महर्षि कश्यप, गुहराज निषाद जयंती मनाई गई:जिप अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, बैंड-बाजों के साथ निकली झांकियां

कासगंज शहर में रविवार शाम महर्षि कश्यप और गुहराज निषाद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नदरई गेट स्थित प्रभु पार्क से शोभायात्रा निकाली गई, जिसका उद्घाटन भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने किया। जयंती समारोह की अध्यक्षता शांति स्वरूप उर्फ खन्ना ने की। सोनू कश्यप ने पिछले 15 दिनों से इसकी तैयारियों का नेतृत्व किया था। शोभायात्रा में बैंड-बाजों के साथ एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं। देखिए तस्वीरें… इन झांकियों में समाज की संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इस आयोजन में कश्यप समाज के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह सजावट की गई थी, जिससे उत्सव का माहौल बना रहा। जयंती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहा। किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *