DniNews.Live

कासगंज में ढोलना पुलिस ने 8 वारंटी गिरफ्तार किए:विभिन्न आपराधिक धाराओं में दर्ज थे मुकदमे, न्यायालय में पेश किया

कासगंज जनपद की ढोलना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर और अपर पुलिस सुशील कुमार गंगाप्रसाद के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार वारंटियों में चौधरी बिलराम निवासी ओमकार, बहादुरपुर निवासी किशन पाल, नगला बीच निवासी प्रवीन, कस्सावान बिलराम निवासी सगीर, सिहोला निवासी अल्ला महर और फज्जू, तथा दौकेली निवासी भरतसिंह शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। ओमकार पर धारा 332, 353, 504, 506 के तहत मामले दर्ज थे। किशन पाल पर धारा 498ए, 323, 504, 506 और दहेज अधिनियम के तहत आरोप थे। प्रवीन पर धारा 452, 323, 504, 506 के तहत मुकदमे लंबित थे। सगीर पर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कार्रवाई की गई। अल्ला महर और फज्जू पर मारपीट और गाली-गलौज से संबंधित धाराओं में मामले दर्ज थे, जबकि भरत सिंह पर धारा 323, 325, 504 के तहत मुकदमे लंबित थे। ये सभी आरोपी न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार सभी वारंटी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *