DniNews.Live

कासगंज में ईद उल फितर धूमधाम से मनाई:मस्जिदों-ईदगाहों पर अदा की नमाज, अमन-चैन की दुआ मांगी; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कासगंज जिले में शनिवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चांद दिखने के बाद से ही मुस्लिम समाज में ईद को लेकर खासा उत्साह था। शनिवार सुबह लोग अपने-अपने क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत, कासगंज शहर के बिलराम गेट स्थित बड़ी ईदगाह और छर्रा अड्डे के पास विशेष इंतजाम किए गए थे। यहां पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। जिले के एसपी प्रणय सिंह और एसपी ओम प्रकाश सिंह ने भी ईदगाह का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने की शांति बनाए रखने की अपील जिलाधिकारी प्रणाम सिंह ने बताया कि पूरे जनपद में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर ईद का पर्व मनाने की अपील की और कहा कि जिले में सभी जगह शांति है और कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *