DniNews.Live

कासगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा, मौत:बाइक सवार दंपति हादसे का शिकार, पत्नी की गई जान, पति घायल

कासगंज जिले में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोतवाली कासगंज क्षेत्र के नदरई स्थित झाल के पुल के पास हुई। एटा जिले के मिरहची निवासी महावीर अपनी 45 वर्षीय पत्नी सविता के साथ अलीगढ़ जा रहे थे। वे अपने बीमार दामाद को देखने के लिए बाइक से उसके घर जा रहे थे। घायल महावीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर मृतक महिला के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने सविता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक महिला के पति महावीर मजदूरी का काम करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी रिंकी और दो बेटे करण व योगेश शामिल हैं। रिंकी और करण की शादी हो चुकी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *