DniNews.Live

कासगंज एसपी ने वृद्धाश्रम में बांटी खाद्य सामग्री:नवरात्रि पर नगर भ्रमण के दौरान बुजुर्गों से की मुलाकात

कासगंज जिले के पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने सोमवार देर रात को कासगंज नगर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान नई हवेली में स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह नर नवरात्रि पर्व के अवसर पर बृद्धा आश्रम में रहने वाले जरूरतमंद और निराश्रित बुजुर्गों को खाद्य सामग्री वितरित की। आपको बतादे कासगंज जिले के एसपी ओम ओरकाश सिंह सोमवार देर रात पर निकले थे। तभी अचानक गस्त करने के दौरान एसपी ओम प्रकाश सिंह कासगंज शहर के अमापुर बस स्टेण्ड के निकट नई हवेली में बने ब्रद्धा आश्रम वृद्धाश्रम पहुंचे। जंहा उन्हीने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से मुलाक़ात की। मुलाक़ात जे दौरान एसपी ने बुजुर्गो के हाल चाल जाने। और आश्रम में मिल रही उन्हे सुबिधाओं की भी जानकारी बुजुर्गों से ली। वहीं एसपी ने बुजुर्गों में खाद्य सामग्री वितरित की। और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। वहीं बृद्धा आश्रम पहुंचे एसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया हम सब लोगों को समाज हित में काम करने चाहिए। और खासकर सभी को जरूरत मंद और बेसहारा लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए। ऐसा करके दिल और मन दोनो को बहुत शान्ति मिलती है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *