वाराणसी में ईद का जश्न मनाया जा रहा है। सुबह से मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह सात बजे से नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान लकदक पोशाक में बड़े से लेकर बच्चे तक दिखे। मुबारकबाद और दावतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है जो रात तक चलेगा। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज और चांद के दीदार के साथ मोमिन खुशी से झूम उठे और काशी खुशियों से गुलजार हो गई। चांद देखते ही लोगों ने जहां एक दूसरे को चांद मुबारक और ईद मुबारक की मुबारकबाद दी, वहीं पटाखे फोटे गए और आतिशबाजी हुई। तस्वीरें देखिए… शिया जमात काली पट्टी बांटकर मना रही ईद ईरान के सुप्रीम लीटर अय्यातुल्लाह अली खामनेई के युद्ध में मारे जाने पर शिया जमात ईद सादगी से मना रहा है। बांह में काली पट्टी बांधें दिख रहे। मुनाजिर अली मंजू ने बताया कि दावतों व ईद मिलन की पार्टियां नहीं की जा रही हैं। सादगी से ईद मनाई जा रही है।

Leave a Reply