DniNews.Live

कार से बाइक सवार को मारी टक्कर, लाठी-डंडों से पीटा:एक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर; दो आरोपी गिरफ्तार

इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जहां दबंगों ने फिल्मी अंदाज में बाइक सवार दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। पहले कार से टक्कर मारी गई और फिर दोनों को घेरकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। उधार के पैसों से शुरू हुआ विवाद मामले की जानकारी के अनुसार नगला लालमन निवासी राजीव यादव ने रम्मपुरा निवासी विमलेश को करीब 30 हजार रुपये उधार दिए थे। लंबे समय से पैसे वापस न मिलने के कारण दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। यही विवाद आगे चलकर खूनी झड़प में बदल गया। पीछा कर कार से मारी टक्कर रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विमलेश के बेटे अंकित और रौक्सी बाइक से ऊसराहार आए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी किशनी-बिधूना मार्ग पर सरला गेस्ट हाउस के पास राजीव यादव अपने साथियों के साथ कार से उनका पीछा करते हुए पहुंचा और जानबूझकर बाइक में टक्कर मार दी। घेरकर लाठी-डंडों से किया हमला टक्कर लगते ही दोनों भाई बाइक छोड़कर जान बचाने के लिए भागे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें पास की दुकान के सामने घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि दोनों भाई लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दहशत में बंद हुई दुकानें, कोई बचाने नहीं आया घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं। बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे, लेकिन किसी ने भी हमलावरों के डर से बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *