DniNews.Live

कार से कुचलकर बछड़े को मार डाला, सीसीटीवी में कैद:बरेली में जेल सिपाही की स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे बैठे बछड़े को रौंदा, गौरक्षकों ने मुकदमा दर्ज कराया

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली ये तस्वीरें उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आई हैं। जहाँ सड़क किनारे शांति से बैठे एक बेजुबान बछड़े को एक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो ने बेरहमी से रौंद डाला। ये कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि सीसीटीवी में कैद वो खौफनाक सच है जिसे देखकर आपका कलेजा कांप जाएगा। आरोप है कि काले रंग की इस स्कॉर्पियो को जेल में तैनात एक सिपाही चला रहा था, जिसने मासूम बेजुबान पर गाड़ी चढ़ाने से पहले एक बार भी ब्रेक नहीं मारे। घटना के बाद से ही बरेली के गौरक्षकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है। सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल, जानबूझकर कुचलने का आरोप
किप्स मिठाई के मोड़ के पास हुई इस घटना में साफ दिख रहा है कि स्कॉर्पियो चालक ने बछड़े को देखने के बावजूद गाड़ी नहीं रोकी और उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। शिव सेना के जिला अध्यक्ष हनी सिंह और आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर का आरोप है कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई हत्या है। जेल सिपाही पर लगा आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आरोपी कार जेल में तैनात सिपाही कुलदीप यादव की है और घटना के वक्त वही गाड़ी चला रहा था। गौरक्षकों के बढ़ते दबाव और तहरीर के बाद प्रेमनगर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। “शिव सेना जिला अध्यक्ष हनी सिंह की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 30 मार्च की रात हुई इस घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”
– सुरेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, प्रेमनगर थाना हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद से ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि एक पुलिसकर्मी द्वारा इस तरह की अमानवीय हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल पुलिस सिपाही की भूमिका और सीसीटीवी की टाइमलाइन की जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *