पटना| समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा कि राज्य के विभागों में महिला कर्मचारी 35 प्रतिशत हैं। इनको कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल देने के लिए एक्शन प्लान बनाया जाएगा। वे गुरुवार को समीक्षा एवं जागरुकता बैठक को संबोधित कर रही थीं। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम और शी-बॉक्स अनुपालन को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ऐसा सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करना है जहां महिलाएं आत्मविश्वास के साथ काम कर सकें। उन्होंने सभी विभागों को पॉश और शी-बॉक्स के कड़ाई से पालन को लेकर निर्देश दिए।
https://ift.tt/aUzfYiP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply