फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाक्टर विकास शर्मा ने पूजन कर आरती उतार की। इस यात्रा का आयोजन श्री श्याममित्र मंडल सेवा समिति द्वारा किया गया। शुक्रवार की देर रात्रि नगर में खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में खाटू श्याम को एक रथ पर विराजित किया गया था, जिसे बैंड-बाजों के साथ निकाला गया। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा की गई। निशान यात्रा का शुभारंभ नगर के फूलमती मंदिर से हुआ। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान यात्रा के बढ़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
https://ift.tt/OH62Low
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply